Uncategorized

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट हैक !

NewDelhi: जज बी एच लोया केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ देर बाद ही सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट गुरुवार को हैक हो गई. इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ब्राजील के किसी हैकर ग्रुप ने वेबसाइट को हैक किया है. हालांकि कुछ देर बाद ही वेबसाइट डाउन भी हो गई. वेबसाइट ‘सुप्रीमकोर्ट ऑफइंडिया डॉट एनआईसी डॉट इन’ और एससीआई डॉट जीओवी डॉट इन’ पर क्लिक करने के बाद अंग्रेजी में सबसे ऊपर लिखा आ रहा था ‘हैकेडो पोर हाईटेक ब्राजील हैकटीम.

fdgdrtujh

इसके अलावा होमपेज पर अंग्रेजी के कुछ वर्णों को मिलाकर बनायी गयी ‘पत्ती’ की आकृति नजर आ रही थी. हालांकि ऐसी जानकारी मिल रही है कि ब्राजील की हैकर टीम ने इस साइट को हैक किया है.

साइट अंडर मेंटेनेंस

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट हैक होने की खबर के कुछ देर बाद वेबसाइट वीजिट करने पर अब ‘साइट अंडर मेंटेनेंस‘ यानी साइट सही की जा रही है, लिखा आ रहा है. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट खोलने पर, ‘This site can’t be reached’ यानी यह साइट नहीं खुल रही है लिखकर आ रहा है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि साइट हैक हुई है या मेंटेनेंस के लिए एनआईसी की ओर से डाउन की गई है.

सोशल मीडिया पर छाया मुद्दा

देश के सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट हैक होने की खबर के आने के बाद लोग सोशल मीडिया में भी इसके बारे में बात करते दिखे. SC की वेबसाइट के हैक होने से काफी उहापोह की स्‍थ‍िति थी. सभी इस बारे में जानना चाह रहे थे और इसे लेकर सोशल मीडिया में अपनी बात साझा कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें:रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट में सेंध : होम पेज पर नजर आया चीनी शब्द

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही 6 अप्रैल को रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट भी हैक हुई थी. हालांकि, बाद में ये सामने आया कि कुछ तकनीकी खामियों की वजह से वेबसाइट डाउन हुई थी. इसे हैक नहीं किया गया था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलोभी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button