Uncategorized

सुनंदा पुष्कर की मौत मामला, आरोपी के तौर पर शशि थरूर को भेजा गया समन

New Delhi : दिल्ली की एक अदालत ने सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में मंगलवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर को आरोपी के तौर पर समन जारी किया और सात जुलाई को उसके समक्ष पेश होने को कहा है अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने कहा कि इस मामले में थरूर के खिलाफ कार्यवाही के लिए पर्याप्त आधार हैं.

इसे भी पढ़ें –गोमिया उपचुनावः बूथ खर्च की राशि में भी घपला, मिला प्रति बूथ 5000, कार्यकर्ताओं तक पहुंचा 2500

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

शशि थरूर पर अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. 2014 में दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में सुनंदा पुष्कर मृत पायी गयी थीं. उनकी मौत के बाद उनके मेल व सोशल मीडिया पर मैसेज के आधार पर मामले की जांच की.मामले की जांच कर रही एसआइटी ने भी कहा है कि शशि थरूर ने एक पति के रूप में सुनंदा पुष्कर की उपेक्षा की. उन्होंने सुनंदा के व्यवहार पर ध्यान नहीं दिया. उनके बीच में अक्सर झगड़े होते थे.

1 जनवरी, 2015 में हत्या का मामला दर्ज

– एम्स की विसरा रिपोर्ट के मुताबिक, सुनंदा की बॉडी में किसी तरह का जहर नहीं मिला था. पुलिस इस मामले में कांग्रेस नेता थरूर से भी लंबी पूछताछ कर चुकी है. मौत को संदिग्ध मानते हुए दिल्ली पुलिस ने 1 जनवरी, 2015 में हत्या (302) का मामला दर्ज किया था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button