Uncategorized

सुदर्शन भगत ने भाजपा नेता की हत्या पर कहा- अपराधियों का मनोबल बढ़ा

Ranchi : रविवार को लोहरदगा के भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने पंकज को पिस्का स्टेशन के पास रामलाल स्वीट्स के सामने गोली मारा और फारार हो गये. घटना रविवार सुबह लगभग 8:30 की है. घटना के बाद मौके पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम करने से रांची गुमला मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्द अपराधियों की पहचान कर लेने की बात कही.

Ranchi : रविवार को लोहरदगा के भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने पंकज को पिस्का स्टेशन के पास रामलाल स्वीट्स के सामने गोली मारा और फारार हो गये. घटना रविवार सुबह लगभग 8:30 की है. घटना के बाद मौके पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम करने से रांची गुमला मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्द अपराधियों की पहचान कर लेने की बात कही.

इसे भी पढ़ें – दुस्साहस : पिस्का में दिन दहाड़े लोहरदगा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की गोली मार कर हत्या

इसे भी पढ़ें – वीडियो में देखिये कैसे अपराधियों ने भाजपा नेता पंकज गुप्ता को मारी गोली

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सुदर्शन भगत

घटना के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत रिम्स स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. जहां उन्होंने कहा कि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष की निर्मम हत्या अत्यंत ही दुखद घटना है. इस घटना से भाजपा पार्टी को गहरी क्षति पहुंची है. केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इस घटना से मर्माहत है. दुख की इस घड़ी में पूरी भाजपा पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ है. उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हत्या से यह पता चलता है कि अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है. निश्चित रूप से राज्य सरकार और जिला प्रशासन इस प्रकार के अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए प्रयासरत है. हमने भी प्रशासन से घटना के विषय में बातचीत किया है. इस घटना में जिन अपराधियों की संलिप्तता है, उनकी गिरफ्तारी अविलंब की जाए और अपराधियों को कठोर सजा मिले, ताकि आने वाले दिनों में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके, इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा.

इसे भी पढ़ें – भाजपा जिला कोषाध्यक्ष की हत्या के विरोध में लोहरदगा बंद, दुकानदारों ने स्वत: बंद की अपनी दुकानें

इसे भी पढ़ें – बीजेपी लीडर के मर्डर को लेकर एसएसपी ने बनायी स्पेशल टास्क फोर्स, टीम में ATS और CID भी शामिल

सीनियर एसपी खुद कर रहे हैं मामले की छानबीन

रिम्स पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रांची के सिटी एसपी अमन कुमार ने कहा कि सीनियर एसपी खुद मामले की छानबीन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी से फोटो निकालने का प्रयास किया जा रहा है. अभी मुझे घटना की विस्तृत जानकारी नहीं है, क्योंकि घटनास्थल पर मैं नहीं गया था. परिजनों का कहना है कि पंकज गुप्ता का किसी के साथ मतभेद नहीं था. परिजनों से बातचीत के बाद ही पूरी घटना की जानकारी मिल पायेगी. प्रशासन मृतक के परिजन से लगातार जानकारी इकट्ठा कर रही है. पुलिस अपराधियों को अविलंब ढूंढ निकालने के लिए प्रयास कर रही है. पुलिस की तत्परता से ऐसे कई मामले को सुलझाया गया है.

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button