दमिश्क: पूर्वोत्तर सीरिया के हसाका प्रांत में बुधवार को तुर्की के सुरक्षाबलों की कार्रवाई में आठ लोगों की मौत हो गई और घायल हो गए। तुर्की के सीमा सुरक्षाबलों ने तुर्की सीमा के पास नागरिकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में पांच महीने के बच्चे और उसकी मां भी घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सना के मुताबिक, तुर्की सीमा सुरक्षाबलों ने पिछले कुछ महीनों में हसाका और राक्का में कई नागरिकों को मौत को घाट उतार दिया है।




