Uncategorized

सीएम रघुवर दास ने 493 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाना लक्ष्य

Ranchi : झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एक कार्यक्रम में 493 युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटा. इस दौरान सीएम ने दावा किया कि सरकारी नौकरी पाने वाले लोगों में 80 प्रतिशत झारखंड के लोग हैं. मौके पर सीएम रघुवर दास ने कहा कि पिछले 14 सालों में सरकारों ने स्‍थानीय नीति के लिए बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया. सभी दलों ने वोट बैंक की राजनीति की. पिछले तीन सालों में सरकार ने करीब 2000 युवाओं को सरकारी नौकरी दिया और 2200 सरकारी नियुक्ति अभी और होगी.

Ranchi : झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एक कार्यक्रम में 493 युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटा. इस दौरान सीएम ने दावा किया कि सरकारी नौकरी पाने वाले लोगों में 80 प्रतिशत झारखंड के लोग हैं. मौके पर सीएम रघुवर दास ने कहा कि पिछले 14 सालों में सरकारों ने स्‍थानीय नीति के लिए बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया. सभी दलों ने वोट बैंक की राजनीति की. पिछले तीन सालों में सरकार ने करीब 2000 युवाओं को सरकारी नौकरी दिया और 2200 सरकारी नियुक्ति अभी और होगी.

नियुक्ति पत्र पाने वालों में असिस्‍टेंट ऑपरेटर के 41 उम्‍मीदवार, स्‍वीच बोर्ड ऑपरेटर के 228 उम्‍मीदवार, जूनियर लाइनमैन के 215 और फीटर के 9 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया. वहीं सीएम रघुवर दास ने झारखंड राज्‍य बिजली वितरण के आईटी आधारित तकनीक सरल, सुविधा, सक्षम और सशक्‍त वेब पोर्टल और मोबाइल एप को लॉन्‍च किया.

सरल ऐप जेबीवीएनएल की जेबीवीएनएल की इंटरनेट आधारित मॉनिटरिंग टूल है, जिसके जरिये रियल टाइम आंतरिक जानकारी और आश्‍वयकताओं की समीक्षा आसानी से की जा सकेगी. वहीं सुविधा ऐप आम बिजली उपभोक्‍ताओं के लिए जिससे वो ऑनलाइन बिजली बिल जमा और शिकायत दर्ज करा सकेंगे. सक्षम ऐप जेबीवीएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रेनिंग और मॉनिटरिंग के लिए बना है. सशक्‍त ऐप सिंगल विंडो माध्‍यम है, जिसके तहत उपभोक्‍ताओं की शिकायतों का रजिस्‍ट्रेशन और समाधान होगा. इस ऐप की खास बात यह है कि सोशल मीडिया आधारित फेसबुक और ट्विटर से भी शिकायत दर्ज हो सकेगी.

इसे भी पढ़ेंः रांची नगर निगम की नहीं बदली तस्वीर, शपथ ग्रहण के 20 दिनों के बाद ही फिर शुरू हुआ मेयर-डिप्टी मेयर का पुराना झगड़ा

नये साल 2019 तक हर घर में पहुंचे बिजली

मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जिन 400 से अधि‍क लोगों को नियुक्ति पत्र मिला है, उसमें रोज़गार पाने वाले 80 फीसदी बच्चे-बच्चियां झारखंड के ही है. अब आपके कंधों पर जिम्मेदारी है कि व्यवस्था को ठीक करके सातों दिन 24 घंटे बिजली पहुंचानी है. ये राज्य सरकार की भी प्राथमिकता है. झारखंड के हर घर तक बिजली पहुंचाने के काम को हमने मिशन मूड में अंजाम तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया. हमने तय किया कि जब हम 2019 के नए साल में प्रवेश करें तो झारखंड के गरीब और अमीर सभी के घर रोशनी से जगमगाते दिखें. नए साल में झारखंड जगमगाता दिखे.

उन्‍होंने कहा कि सरकार बनने के बाद हमने आईटी को प्राथमिकता दी और बिजली विभाग के अधि‍कारियों ने इसे पारदर्शी तरीके से लागू किया. भ्रष्टाचार मुक्त बिजली विभाग और भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड ये हमारी प्राथमिकता है.

इसे भी पढ़ेंः दुमका: शिकारीपाड़ा ब्लास्ट में पांच की मौत, दो शव बरामद, तीन शव को रामपुरहाट लेकर भाग गये थे पत्थर कारोबारी

2022 तक झारखंड बनेगा पावर हब

रघुवर दास ने कहा कि आज भी हम बाहर से बिजली खरीद रहे हैं, जबकि देश का 40 फीसदी कोयला झारखंड के पास है. यह कितनी दुर्भाग्य की बात है. किसी को चिंता नहीं थी कि झारखंड को कैसे पावर हब बनाएं, लेकिन हमारी सरकार ने तय किया कि 2021-22 तक झारखंड को पावर हब बनाना है. हमारे कोयले से दुनिया में बिजली रोशन हो रही है, लेकिन हमारा झारखंड अंधेरे में है. हमें ऐसा बनना है कि हम दूसरे राज्यों को बिजली बेचें. राज्य में 40-50 सालों से तारें नहीं बदलीं गई, ग्रि‍ड नहीं बने, सब स्टेशन नहीं बने, लेकिन अब सरकार ये सब कर रही है. दिवाली तक झारखंड का हर घर रोशन होगा.

इस समारोह में मुख्‍य सचिव सुधीर त्रिपाठी, उर्जा विभाग के सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, ज्रेडा के निदेशक निरंजन कुमार, जेबीवीएनएल के एमडी राहुल पुरवार समेत कई अधिकारी मौजूद थे. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button