Uncategorized

सीएम ने 25 सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई का फैसला लिया

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने सभा कक्ष में राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक की। राज्य के विभिन्न कारागारों में चौदह साल अथवा उससे अधिक की आजीवन सजा काट रहे कैदियों की रिहाई हेतु प्राप्त आवेदन पर विचार किया गया। बैठक में कुल 25 आवेदनों पर रिहाई हेतु समिति द्वारा निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि रिहाई हेतु प्राप्त आवेदनों पर विचार करते समय अपराधी की पृष्ठभूमि अपराध की प्रकृति क्या है एवं रिहाई के बाद अपराध की पुनरावृत्ति न हो इन बिन्दुओं पर भी विचार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस समिति की नियमित रूप से बैठक की जाए। उन्होंने निदेश दिया कि बंदियों के रिहाई हेतु आवेदनों पर समिति द्वारा विचार हेतु जिन अधिकारियों के मंतव्य की आवश्यकता है उनसे प्रतिवेदन शीघ्रता से प्राप्त किया जाए।

बैठक में प्रधान सचिव गृह एनएन पाण्डेय मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान एसए प्रधान समेत वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button