Simdega : हत्या के आरोप में सिमडेगा पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 11 मार्च को डी कंपनी के अपराधियों ने लसिया क्षेत्र में एक सड़क निर्माण कंपनी के मुंशी सहित एक अन्य को गोली मार दी थी. गोलीबारी की घटना में सड़क निर्माण कंपनी के मुंशी की मौके पर ही मौत हो गयी थी. वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था. मामले में कोलेबिरा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. गुप्त सूचना के आधार पर एसपी संजीव कुमार के निर्देश पर पुलिस ने जाल बिछाकर मुंशी के हत्या के आरोप में नीतीश गोप एवं नीरज गोप को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पकड़े गये दोनों अपराधी सगे भाई हैं.
देसी कट्टा व गोलियां बरामद
पकड़े गये अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, सात गोलियां एवं तीन मोबाइल जप्त किया गया है. अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस निरीक्षक आलोक सिंह एवं पुलिस पुअनि लक्ष्मण राम थाना प्रभारी कोलेबिरा ने सराहनीय भूमिका निभाई. एसपी संजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी अपराधियों को आपराधिक संगठन को फलने-फूलने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा. क्षेत्र में डी कंपनी के नाम से लेवी वसूली का धंधा शुरू किया गया था. किंतु पुलिस ने समय रहते अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. एसपी संजीव कुमार सिंह ने बताया पकड़े गये नीतीश एवं नीरज पूर्व में भी जेल जा चुके हैं. नीरज एवं नीतीश को पिछले दिनों बसिया थाना क्षेत्र में यासीन कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर जाकर भी JCB मशीन, ट्रैक्टर व डंपर को आग के हवाले कर दिया था.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button