Uncategorized

साहेबगंज: छठ को लेकर विधायक ने गंगा घाट का लिया जायजा, दिये आवश्यक निर्देश (देखें वीडियो)

News Wing

Sahebganj, 24 October: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर आज राजमहल विधानसभा के विधायक अनंत ओझा ने शहर के बिजली घाट, गंगेस्वरनाथ धाम घाट, गोपालपूर घाट और शीतला स्थान घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गंगा घाटों पर दिखी कमियों को तुरंत जिले के उपायुक्त को दूरभाष पर बताया और अविलम्ब दूर करने का निर्देश दिया.

झारखंड के एक मात्र जिला साहेबगंज में बहती है गंगा

विधायक ने कहा कि झारखंड के एक मात्र जिला साहेबगंज में गंगा बहती है, जो जिला वासियों के लिये सौभाग्य की बात है. यहां महापर्व छठ व्रत के दौरान अर्घ्य देने आने वाले व्रतधारियों को कोई कष्ट गंगा घाटों पर न हो इसके लिये सरकार ने सभी जिले के उपायुक्त को आदेश निर्गत किया है.

घाटों पर गोताखोर रखने की व्यवस्था करने का भी दिया निर्देश

विधायक ने गंगा में स्नान कर रहे लोगों से बात कर पानी के अंदर गहराई की जानकारी ली और जिला प्रशासन को पानी के अंदर बेरिकेटिनंग और घाटों पर गोताखोर रखने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया. इस निरीक्षण को दौरान नगर थाना प्रभारी अनूप प्रसाद भी मौजूद रहे.

सफाई के साथ प्रकाश की भी व्यवस्था करने की विधायक से लोगों ने की अपील

शहर के गणमान्य नागरिक प्रमोद पाण्डेय सहित उपस्थित अन्य लोगों ने गंगा घाटों पर सफाई की मुकम्मल व्यवस्था और प्रकाश का भी भरपूर इंतजाम करने की अपील विधायक अनंत ओझा से की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button