
Sahibganj : वार्ड नम्बर 09 के दुसाध पाड़ा, धुनिया पट्टी में सीवरेज कार्य पूरा किये बिना ही संवेदक मो. सरफराज आलम व मो शालिम के द्वारा बीते शनिवार को सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया. मुहल्ले वालों के मना करने के बावजूद संवेदक ने सड़क ढलाई का कार्य शुरू किया. उक्त सड़क सांसद फंड से बन रही है, जिसमें घोर अनियमितता देखने को मिली. सड़क ढलाई में घटिया सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं मिट्टी के ऊपर ही सड़क की ढलाई की जा रही है. जो ग्रामीण इसका विरोध किये थे, उनके घरों के आगे आधा-अधूरा सड़क बनाकर छोड़ दिया गया. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सीवरेज का कार्य अधूरा है. घर-घर कनेक्शन हुआ ही नहीं है. चेम्बर बैठाना अभी बाकी है, बावजूद इसके संवेदक जबरदस्ती सड़क की ढलाई कर रहे हैं. वहीं सड़क ढलाई में घटिया सीमेंट के साथ-साथ पतली ढलाई की जा रही है. जिसका हमलोगों ने विरोध किया तो संवेदक और उसके सहयोगी ने हमलोगों के घर के आगे आधे-अधूरे, जैसे-तैसे सड़क ढलाई कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- झारखंड कैबिनेट का फैसला : अब राज्य के सभी जिलों में होगा डायलिसिस सेंटर, पेंशनधारियों का बढ़ा मेडिकल भत्ता
वार्ड पार्षद की भी बात नहीं सुन रहे संवेदक

ग्रामीणों के विरोध के बाद वार्ड पार्षद भी पहुंचे उन्होंने भी संवेदक को बताया कि एक महीना समय लिया है सीवरेज वाले घर-घर कनेक्शन कर चेम्बर बैठाने के लिए. मगर संवेदक मानने को तैयार नहीं हैं. पार्षद ने बताया कि गली संकरी नाली है जिसको बड़ा करना है, इसलिए सड़क और नाली साथ-साथ बनायी जायेगी. मगर संवेदक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं और मनमानी तरीके आधा-अधूरा सड़क का निर्माण करा रहे हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि वे लोग रोज कमाने खाने वाले लोग हैं. फालतू के लफड़ा में नहीं पड़ना चाहते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के एक महीना के अंदर सीवरेज वाले काम करने के लिए इसे तोड़ेंगे, जिससे सांसद फंड की बर्बादी होगी.
इसे भी पढ़ें- सांसद सुनील सिंह ने जिस गांव को गोद लिया, वहां के लोग चुआड़ी के बदबूदार पानी से बुझाते है प्यास, चापाकल हैं बेकार
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




