Uncategorized

साहिबगंज : लापता टीटीई का शव बारामद, परिजनों ने किया हंगामा

News Wing

Sahebganj, 9 December : इसी महीने की पांच तारीख को गायब हुए टीटीई मिथलेश दुबे का शव आज जीरवाबाडी थाना क्षेत्र के संध्या कॉलेज के पास झाड़ियों से बरामद किया गया. दरअसल कुछ बच्चे संध्या कॉलेज के पास पतंग उड़ा रहे थे और उनकी पतंग कट गयी. जब बच्चे कटी पतंग को लूटने पहुंचे तो झाड़ियों के पास पड़ा हुआ देखा. फिर बच्चे शोर मचाते हुऐ सड़क पर आये और इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी. लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में स्वास्थ्य, कुपोषण, शिक्षा की स्थिति बदतर, पिछड़े 115 जिलों में झारखंड के 19 जिले शामिल: नीति आयोग

सूचना मिलते ही पहुंचे एसपी

इस घटना की जानकारी जैसे ही एसपी धनंजय सिंह को मिली तो वे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद वहां परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाया और घटनास्थल की बारीकी से जांच करवाया. इस बारे में एसपी ने बताया की जबतक पोर्स्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तबतक कुछ कहा नहीं जा सकता.

परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा

वहीं मृतक के परिजनों ने शव का पोर्स्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिय़ा. उनका कहना था कि पिछले पांच दिन से लापता थे और शव भी शहर के ही एक छोर पर मिली. तो इस मामले में पुलिस आखिर क्या कर रही थी. परिजनों ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि जब तक डॉग स्क्वाड नहीं आ जाता, तबतक शव का पोर्स्टमार्टम नहीं करने दिया जायेंगा. साथ ही परिजनों ने राजमहल एसडीपीओ सुनील कुमार से कहा कि पुलिस अधीक्षक के सामने ही कोई वार्ता होगी. इसके तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह सदर अस्पताल पहुंचे तो परिजनों ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड से जांच करवाने की मांग की और यह भी स्पष्ट किया कि तो ही पास्टमार्टम करवायेंगे.

पांच दिसंबर से थे गायब

उल्लेखनीय है कि साहिबगंज स्टेशन पर टीटी के रुप में कार्यरत मिथलेश दुबे पांच दिसंबर की शाम ड्यूटी से घर लौटने के बाद से गायब थे. दरअसल मंगलवार शाम छह बजे मिथलेश जब घर लौटे तो पत्नी से  सब्जी लाने की बात कहकर सकरुगढ़ में स्थित आवास से निकल गये. लेकिन दो घंटा बीतने के बाद भी वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने मोबाइल पर कॉल किया जो स्विच ऑफ आ रहा था. इसके बाद परिजनों ने रातभर उनकी खोज की, फिर भी कुछ पता नहीं लग पाया. फिर छह दिसंबर की सुबह  रेलकर्मी के पुत्र प्रियांशु दुबे ने नगर थाना में अपने पिता के लापता होने का मामला दर्ज कराया है और पिता के अपहरण की आशंका व्यक्त की.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button