GumlaJharkhandRanchi

गुमला जिले के नक्सलियों व उग्रवादियों की संपत्ति होगी जब्त

Ranchi: गुमला जिले में वर्षों से सक्रिय नक्सली, उग्रवादी की संपत्ति जब्त की जायेगी. गुमला एसपी ऐहतशाम वकारिब ने ऐसे लोगों सूची बनाकर उन पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. गुमला पुलिस इसकी कवायद शुरू कर दी है. पुलिस ऐसे लोगों के संपत्तियों का आकलन में जुटी है. गुमला में कई नक्सली उग्रवादी वसूली गई लेवी से काफी चल-अचल संपति बनाई है. ये संपत्तियां इन उग्रवादियों के परिवार के सदस्यों के नाम होने की बात कही जा रही है. गुमला एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी को निर्देश दिया है.

 

नशे के कारोबारियों पर शिकंजा

गुमला एसपी ने नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिये कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है. जिले में अवैध रूप से शराब, कोरेक्स, गांजा इत्यादि मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले एवं तस्करी करने वाले के अड्डों और इस कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित करने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया है. सभी दागियों और आपराधिक छवि वाले लोगों पर कड़ी नजर रख कर सर्विलांस प्रोसीडिंग की कार्रवाई करने के लिये कहा गया है. शहर में वाहन चोरी सहित अन्य अपराध की रोकथाम के लिए समय-समय पर स्थान बदल बदल कर वाहन चेकिंग चलाने का निर्देश दिया गया है. वही महत्वपूर्ण कांडों में स्पीडी ट्रायल कराने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया गया है. बेहतर पुलिसिंग के लिये सभी थाना प्रभारी को नियमित रूप से गाँव में जाकर पुलिस पब्लिक बैठक करने और ग्रामीणों के साथ मित्रवत व्यवहार रखने का निर्देश दिया गया.

Related Articles

Back to top button