Uncategorized

साहिबगंजः ड्यूटी नहीं मिलने से नाराज होमगार्ड जवानों ने किया प्रदर्शन

News Wing Sahibnganj, 22 November: ड्यूटी नहीं मिलने से नाराज होमगार्ड जवानों ने साहिबगंज में प्रदर्शन किया. झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएसन के बैनर तले होमगार्ड जवानों ने रैली और धरना दिया. होमगार्ड जवानों ने कहा कि मुख्य सचिव के द्वारा उपायुक्त औऱ एसपी को भेजे पत्र में साफ कहा गया है कि जगह चिन्हित कर अधिक से अधिक होमगार्ड जवानों को ड्यूटी दें. सरकार द्वारा भेजे गये पत्र में लिखा गया है कि अस्पताल, स्कूल, कॉलेज कैंप और गंगा पंप नहर जैसे जगहों पर होमगार्ड जवानों को तैनात किया जाये. इसके बावजूद होमगार्ड जवानों को ड्यूटी नहीं दी जा रही है. गृह रक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर मांग पर जल्द से जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो दिसंबर में सीएम हाउस का घेराव और रांची में चक्का जाम किया जायेगा. प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, दिनेश शाह, सूरज तिग्गा, गौतम सोरेन और सुनील किस्कू समेत कई होमगार्ड जवान शामिल थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button