Uncategorized

साड़ी पहने करिश्मा तन्ना सेट पर गिरीं

मुंबई: टीवी शो ‘नागार्जुन-एक योद्धा’ की शूटिंग के दौरान साड़ी पहने अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के लिए बेहद अजीब स्थिति हो गई, जब वह जमीन पर पड़े तारों में उलझ कर गिर पड़ीं। ‘लाइफ ओके’ के शो में करिश्मा दो रूपों में नजर आ रही हैं। इनमें से एक नागलोक का है और दूसरा धरतीलोक का। करिश्मा एक लुक में सिर पर ताज सजाए सुनहरी पोशाक में नजर आ रही हैं और अपनी दूसरी लुक के लिए वह शिफॉन की साड़ियां पहनती हैं।

सेट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, करिश्मा का पैर जमीन पर पड़े तारों में उलझ गया।

सूत्र के मुताबिक, “कम रोशनी के कारण करिश्मा को जमीन पर पड़े तार नजर नहीं आए और वह गिर पड़ी। भगवान की दया से उन्हें कोई चोट नहीं आई और वह खड़ी हो गईं और बिना कोई तमाशा किए उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button