रांची: राज्य सभा सांसद परिमल नथवाणी के सहयोग से स्व. धीरूभाइ अंबानी के जन्म जयंति के अवसर पर दिनांक 28.12.2013 को मदरसा फैजुल इस्लाम, मुड़मा, नयासराय में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 220 मरीजों को जांचा गया तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करार्इ गर्इ। डॉ अशरफ मल्लिक, डॉ संजय जेनरल फिजीसियन व नेत्र रोग विशेषज्ञ ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
डॉ अशरफ मल्लिक ने बताया कि शिविर में सुगर एवं हाइपरटेंशन मरीजों की तादाद ज्यादा देखने को मिली। गांव के लोगों के बीच इन बिमारियों का अधिक होना एक दु:खद संकेत है। शिविर को सफल बनाने में शहीद शेख भिखारी नेशनल हॉस्पिटल टीम व उसके अध्यक्ष शब्बीर अहमद, नया सराय के लोगों एवं सांसद परिमल नथवाणी के कार्यालयकर्मियों की अहम भूमिका रही।




