
Giridih : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विष्णुडीह में अपने ससुराल आये एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. शव लटके रहने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. सभी इस मामले को लेकर आश्चर्य जता रहे थे.
ससुराल वालों पर आरोप
बताया गया कि राजू यादव शुक्रवार को अपने ससुराल विष्णुडीह आया था. मामले की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. इस बाबत मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.
पत्नी से हुआ था झगड़ा
इसको लेकर ससुराल पक्ष का कहना है कि शराब पीकर रात में उसने पत्नी से झगड़ा किया था. उन्होंने बताया कि रात में सभी के सो जाने के बाद उसने गुस्से में आकर खुदकुशी की होगी.
इसे भी पढ़ें- पाकुड़ डीसी की रिपोर्ट : अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी करा रहा है कोयला चोरी
पूर्व से चल रहा था पत्नी से विवाद
बताया जा रहा है कि राजू यादव की शादी 10 वर्ष पूर्व बेंगाबाद थाना क्षेत्र निवासी चेतलाल यादव की पुत्री अनिता देवी से हुई थी. जबकि राजू मधुपुर थाना क्षेत्र के बारिटांड़ निवासी लेखो यादव का पुत्र था. परिजनों की माने तो शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी में विवाद चल रहा था. कई बार के विवाद के बाद उसकी पत्नी अनिता मायके में ही आकर रह रही थी. इसी को लेकर शुक्रवार को राजू ससुराल आया था.
थाने में लिखित शिकायत नहीं
इधर, इस मामले को लेकर थाना प्रभारी पृथ्वीसेन दास ने बताया कि अब तक परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- बरसात से पहले कोनार परियोजना के नहर निर्माण कार्य को करें पूरा : रघुवर दास
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




