
Mumbai : फिल्म ‘ रेस 3’ में एक बार फिर एक्शन हीरो की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सलमान खान ने एक्शन सिन का कहना है कि एक्शन सीन्स का असली दिखना जरूरी है और अगर ऐसा ना हो तो लोग आप पर हंसते हैं. लोगों द्वारा इसका मजाक उड़ाया जाता है. सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा कि कई बार एक्शन सीन्स काफा मुश्किल होते हैं, जब आप इन्हें वास्तविक रखने की कोशिश करते हैं , तो दर्शक पुरानी फिल्मों से इसकी तुलना करने लगते हैं. इसलिए हमें सतर्क भी रहना पड़ता है.
इसे भी पढ़ें- एनिमेटेड फिल्म ‘क्यूपिड’ में अपनी आवाज देंगे जस्टिन बीबर
सलमान ने कहा कि एक्शन को असली और मुमकिन दिखना चाहिए. मजाक नहीं लगना चाहिए और हम इसमें आपको हंसा नहीं सकते. शारीरिक तौर पर भी इसमें परिश्रम और कड़ी मेहनत लगती है. अगर आप उसके शारीरिक रूप से संभव होने के तथ्य पर ध्यान नहीं देंगे और असंभव एक्शन करेंगे तो लोग आप पर हंसेंगे. गौरतलब है कि फिल्म रेल 3 में सलमान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम, जैकलिन फर्नांडीस और डेजी शाह भी हैं. वहीं ‘ रेस 3’ 15 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




