
Mumbai : दबंग सलमान खान के लिए राहत भरी खबर है. जोधपुर डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में जमानत पर रिहा हुए सलमान को देश के बाहर जाने की इजाजत दे दी है. कोर्ट के फैसले के अनुसार सलमान अब 25 मई से 10 जुलाई के बीच कनाड़ा, नेपाल और अमेरिका जा पायेंगे.
इसे भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो में एक दिन में तीन लोगों को डेट कर पायेंगी महिला
काला हिरण शिकार मामले में सलमान को मिली थी पांच साल की सजा
गौरतलब है कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान ने जोधपुर की सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल कर विदेश जाने की इजाजत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया. 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई थी. साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था. सलमान को दो दिन जेल में बिताने पड़े थे. हालांकि इसके बाद उन्हें सेंशन कोर्ट से जमानत मिल गयी. इस मामले में सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेन्द्रे और नीलम अन्य आरोपी थे, सभी केा बरी कर दिया गया था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




