Uncategorized

सरकार बेईमान हो चुकी है, इसे उखाड़ फेंकेंगे : सुबोधकांत

Ranchi: लालपुर से सब्जी विक्रेताओं को हटाये जाने के विरोध में नेशनल हॉकर्स एवं सब्जी विक्रेता संघ ने विधानसभा घेराव किया और धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सरकार बेईमान हो चुकी है. इसे उखाड़ फेंकेंगे. हम गरीबों के साथ अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. कहा कि सब्जी वालों के लिए सात दिन में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी.

विधानसभा में उठेगा मुद्दा

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि इस मुद्दे को हम विधानसभा में उठाएंगे और इसे अंजाम तक पहुंचाएंगे. आदित्य विक्रम ने कहा याचना नहीं अब रण होगा. कांग्रेस आंदोलन के लिए तैयार है. विनय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता दिल से सब्जी विक्रेताओं के साथ जुड़ा हुआ है और उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. इस मौके पर अनिता दास, शंकर, दीपक मिश्रा, यूथ कांग्रेस के महासचिव राहुल राय, अमरजीत सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button