Uncategorized

सम्मानित तरीके से विदाई की तैयारी करे कांग्रेस : मोदी

नई दिल्ली। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी द्वारा उनपर लगाए आरोपों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस के विदाई की घड़ी आ गई है उन्हें खुद सम्मानित तरीके से जाने की तैयारी करनी चाहिए।

राजग सरकार बनाने के लिए 300 कमल मांगने और दिल मांगे मोर जैसे नारों को लेकर सोनिया के हमले से आहत मोदी ने कहा कि एक गरीब परिवार का बेटा होने के नाते वह लोगों से चीजों के बारे में सिर्फ कह सकते हैं। मोदी ने कहा कि सोनिया गांधी अब स सम्मान विदाई की तैयारी करें।

3जी के जरिए दिए इस भाषण में मोदी ने कहा कि मां-बेटा अप्रत्यक्ष तौर पर मुझे अपमानित करते हैं। आजकल वे मेरा नाम भी ले रहे हैं। हो सकता है देश में हो रही चर्चा ने उन्हें प्रभावित किया हो। सोनिया जी मैं एक गरीब परिवार से हूं और लोगों से चीजों के बारे में कहे बिना नहीं रह सकता।

मोदी ने मुस्लिमों को लुभाने की कोशिश करते हुए कहा कि गुजरात में उनकी सरकार की नीतियों से पतंग के कारोबार को सहायता मिली, जिससे यह व्यापार अब 700 करोड़ रुपये से अधिक का हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button