News Wing
Muzaffarnagar, 1October: शामली जिले के कैराना में समाजवादी पार्टी के नेता की बेटी का कथित तौर पर अपहरण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
कल शाम वासिद को किया गया गिरफ्तार
कैराना के सपा अध्यक्ष सलीम ने कल मोहसिन, सरफराज, अफजल और वासिद के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने कल शाम वासिद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान जारी है. लड़की का पता अभी तक नहीं चल पाया है.




