News Wing
Ranchi, 19 September: सचिवालय और इसके अन्य कार्यालयों में 104 सहायकों की नियुक्ति की जाएगी. कार्मिक विभाग ने सोमवार को इन पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अनुशंसा भेज दी है. इन पदों पर नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संचालन नियमावली-2015 के तहत की जाएगी.
दो चरणों में होगी परीक्षा
इस पद पर नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक या समकक्ष डिग्री निर्धारित है. अगस्त 2015 तक न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, वहीं अधिकतम आयु अनारक्षित के लिए 35 वर्ष है. आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तय छूट दी जाएगी. नियुक्ति के लिए परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी.
परीक्षा में कुल तीन पत्र होंगे
इस परीक्षा में कुल तीन पत्र होंगे. पहला पत्र हिंदी व अंग्रेजी का होगा. दूसरा पत्र भाषा का होगा, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संथाली, बांग्ला, मुंडारी, मुंडा, हो, खड़िया, कुड़ुख, कुरमाली, खोरठा, नागपुर, पंचपरगनिया या ओडिया में से किसी एक विषय की परीक्षा देनी होगी. तीसरे पत्र में सामान्य ज्ञान से 150 प्रश्न होंगे.
किस श्रेणी के लिए कितने पद
अनारक्षित : 53, अजजा : 12, अजा : 14, अपिव-एक : 13, अपिव-दो : 12 1क्षतिज आरक्षण 1दिव्यांग जन : कम दृष्टि : 01, मूक बधिर :01, चलन दिव्यांग : 011महिला : अनारक्षित : 02, अजजा : 01, अजा : 01, अपिव-1 : 01




