Uncategorized

संदीप सिंह की बायोपिक ‘सूरमा’ का POSTER रिलीज़ , लीड रोल में दिलजीत

News Wing

Mumbai, 28 November: पंजाब के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ हॉकी के महान खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक पर बनने जा रही फिल्म ‘सूरमा’ में काम करेंगे. यह फिल्म दिलजीत की पहली हिंदी फिल्म होगी जिसमें वो लीड रोल में हैं. शाद अली की निर्देशित इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया है.

एग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं दिलजीत

पोस्टर में एक तरफ दिलजीत हॉकी खेलते हुए एग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी जगह वह एक व्हीलचेयर पर उदास से बैठे दिखते हैं. यह 29 जून 2018 में रिलीज होगी. इसमें दिलजीत के अपोजिट तापसी पन्नू को कास्ट किया गया है. साथ ही चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.हाल ही में फिल्म का टीजर पोस्टर भी रिलीज हुआ था. जिसमें आधे हिस्से में दिलजीत का चेहरा दिख रहा है तो आधे में संदीप सिंह का चेहरा नजर आया. एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है.

संदीप सिंह का सफर काफी प्रेरणादायी है: शाद अली

बता दें कि फिल्म में दिग्गज हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह द्वारा जीवन में किए गए संघर्ष को दिखाया जाएगा. जिन्होंने भारत के लिए खेला और प्रोफेशनल और निजी जिंदगी में तमाम समस्याओं को झेला. संदीप सिंह टीम इंडिया के कप्तान थे और उनकी मौजूदगी में भारतीय हॉकी टीम ने कई उपलब्धियां प्राप्त कीं. फिल्म के बारे में डायरेक्टर शाद अली ने कहा, संदीप सिंह की कहानी मुझे सबसे बेहतरीन लगी. उनका सफर काफी प्रेरणादायी है. उनकी जिंदगी में बहुत कुछ ऐसा है जिसे लोगों तक पहुंचाने के लिए बड़े प्लेफॉर्म की जरूरत है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button