Uncategorized

श्रीलंका बनाम भारत, श्रीलंका के 4 खिलाड़ी आउट

शारिफ़ इब्राहीम
रांची, 27 जुलाई
भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से पहली पारी में खड़े किए गए 600 रनों के विशाल स्कोर के सामने श्रीलंका की शुरुआत खराब रही. पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को भारतीय पारी समाप्त होने के बाद श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं. चायकाल पर 38/1 के स्कोर से आगे खेलते हुए मेजबान टीम ने दो विकेट और गंवा दिए. मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में श्रीलंका को एक के बाद एक 2 झटके दिए.पहले शमी ने गुणारत्न को पहली स्लिप पर खड़े शिखर धवन के हाथों कैच कराया. इसके बाद कुसल मेंडिस अपना खाता भी नहीं खोल पाए और वह भी शमी की ही बॉल पर धवन को कैच थमा कर वापस पविलियल लौट गए.

गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने दिमुथ करुणारत्ने के रूप में अपना पहला विकेट खोया है. Dickwella (7) और Mathwes (41) बना कर क्रीज पर मौजूद हैं. दिन के दूसरे सत्र में भारतीय टीम 600 रन पर ऑल आउट हो गई थी. इसके बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी श्रीलंका को मेहमान टीम ने अच्छी शुरुआत से वंचित रखा और उमेश यादव ने सात के ही कुल स्कोर पर दूसरे ओवर में करुणारत्ने को पगबाधा आउट कर मेजबान टीम को पहला झटका दिया,थरंगा को मुकुंद ने रन आउट किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button