Uncategorized

झारखंड तलवारबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहले दिन रांची ने जीता दो स्वर्ण और दो रजत

News Wing

Ranchi, 26 August: टाटीसिल्वे के गौतम बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय झारखंड तलवारबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. झारखंड तलवारबाजी संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में पहले दिन रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदकों पर कब्जा जमाया. रांची की टीम को दो स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल हुए.इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जैक के उपाध्यक्ष फूल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. समारोह के मुख्य अतिथि फूल सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें व्यक्तिगत रुप से सहायता देने की बात कही.

जूनियर बालिका वर्ग में सीमा मुंडा को स्वर्ण, प्रिया पाहन को रजत और धनबाद की नूतन को कांस्य पदक मिला है. वहीं सबजूनियर बालक वर्ग में रांची के रोहित उरांव, प्रेम कुमार को प्रथम और द्वितीय तथा रामगढ़ के गौरी शंकर को तीसरा स्थान मिला. रविवार को प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण होगा. इस अवसर पर गौतम बुद्वा स्कूल की प्राचार्य सेवा शाही, उपप्राचार्य आनंद नारायण, झारखंड तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष हाजी नुरूल होदा, महासचिव जय कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव सुशीला कुजूर, झारखंड रायफल संघ के महासचिव संजेश मोहन ठाकुर, कोषाध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य, रेफरी प्रेम, विमला कुमारी, जुलयानी कुमारी, करमवीर सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button