Uncategorized

शेयर बाजार तेजी के साथ हुए बंद, सेंसेक्स 172 अंक ऊपर

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 172.37 अंकों की तेजी के साथ 29,409.52 पर और निफ्टी 55.60 अंकों की तेजी के साथ 9,100.80 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 64.07 अंकों की बढ़त के साथ 29,301.22 पर खुला और 172.37 अंकों या 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 29,409.52 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29442.18 के ऊपरी और 29301.22 के निचले स्तर को स्पर्श किया।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। सर्वाधिक तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे – एक्सिस बैंक (3.23 फीसदी), एचडीएफसी (1.97 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.48 फीसदी), एशियन पेंट (1.32 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (1.26 फीसदी)।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में ओएनजीसी (1.08 फीसदी), आईटीसी (0.50 फीसदी), ल्यूपिन (0.45 फीसदी), रिलायंस (0.41 फीसदी) और हीरोमोटोको (0.37 फीसदी) प्रमुख रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 36.3 अंकों की मजबूती के साथ 9,081.50 पर खुला और 55.60 अंकों या 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 9,100.80 पर बंद हुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 99.57 अंकों की तेजी के साथ 13911.65 पर और स्मॉलकैप 82.09 अंकों की तेजी के साथ 14153.37 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (0.94 फीसदी), वित्त (0.93 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.81 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.79 फीसदी) और बैंकिंग (0.78 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के तीन सेक्टरों रियल्टी (0.35 फीसदी), ऊर्जा (0.30 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.25 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,448 शेयरों में तेजी और 1,391 में गिरावट रही, जबकि 215 के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button