Uncategorized

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 221 अंक नीचे

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 220.73 अंक गिरकर 29,706.61 पर और निफ्टी 63.65 अंक की गिरावट के साथ 9,198.30 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 76.63 अंकों की गिरावट के साथ 29,850.71 पर खुला और 220.73 अंक या 0.74 फीसदी गिरकर 29,706.61 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,886.12 के ऊपरी और 29,668.45 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 7 शेयरों में तेजी रही। टीसीएस (1.14 फीसदी), बजाज ऑटो (1.13 फीसदी), भारती एयरटेल (0.83 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.35 फीसदी) और एनटीपीसी (0.27 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में – सन फार्मा (3.04 फीसदी), ल्यूपिन (2.61 फीसदी), अडाणी पोर्ट्स (2.37 फीसदी), रिलायंस (2.28 फीसदी) और डॉ. रेड्डी (1.97 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 43.38 अंकों की गिरावट के साथ 14,233.16 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 69.55 अंकों की गिरावट के साथ 14681.42 पर बंद हुआ।

जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.25 अंकों की गिरावट के साथ 9,223.70 पर खुला और 63.65 अंकों या 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 9,198.30 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में तीन -दूरसंचार (0.75 फीसदी), तेल और गैस (0.48 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुओं (0.10 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में स्वास्थ्य सेवाएं (1.43 फीसदी), धातु (1.24 फीसदी), रियल्टी (1.19 फीसदी), बैंकिंग (0.96 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.75 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,250 शेयरों में तेजी और 1,660 में गिरावट रही, जबकि 132 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button