Uncategorized

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 184 अंक गिरा

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 184.25 अंकों की गिरावट के साथ 29,237.15 पर और निफ्टी 62.80 अंकों की गिरावट के साथ 9,045.20 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 25.72 अंकों की गिरावट के साथ 29,395.68 पर खुला और 184.25 अंकों या 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 29,237.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29420.70 के ऊपरी और 29163.54 के निचले स्तर को छुआ।

जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.55 अंकों की गिरावट के साथ 9,093.45 पर खुला और 62.80 अंकों या 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 9,045.20 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 17 सेक्टरों में गिरावट रही। सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे : धातु (2.56 फीसदी), ऊर्जा (1.64 फीसदी), तेल एवं गैस (1.02 फीसदी), दूरसंचार (0.91 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.83 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.81 फीसदी)।

वहीं, बीएसई के एक सेक्टर -उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.88 फीसदी) में तेजी रही, जबकि, एक सेक्टर रियल्टी अपरिवर्तित रहा।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 37.10 अंकों की गिरावट के साथ 13812.08 पर और स्मॉलकैप 6.33 अंकों की तेजी के साथ 14,071.28 पर बंद हुआ।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1135 शेयरों में तेजी, और 1666 में गिरावट रही, जबकि 233 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button