
Mumbai : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का कहना है कि वह कॉमेडी फिल्में करना चाहती है. शिल्पा भले ही कुछ समय से फिल्मों से दूर हों लेकिन वह सिर्फ इस वजह से कोई भी फिल्म नहीं कर लेना चाहतीं है. गौरतलब है कि शिल्पा आखिरी बार 2007 में आई फिल्म ‘ अपने ’ में नजर आईं थीं.
इसे भी पढ़ें- रिम्स में आठ महीने में आठ बार हड़ताल, 50 से अधिक मौत, जिम्मेवार कौन?
फिल्म इंडस्ट्री में हुए मेरे 25 साल
शिल्पा ने बताया कि मुझे लगता है कि स्क्रिप्ट चुनने को लेकर मैं बहुत व्यावहारिक हो गई हूं. स्क्रिप्ट को लेकर मेरी समझ बदल गई है और यह समय और अनुभव के साथ आती है. इस फिल्म इंडस्ट्री में मेरे 25 साल हो गए हैं और मैंने पिछले आठ – नौ सालों से कोई फिल्म नहीं की है , लेकिन लोग अब भी मुझमें विश्वास दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि फिल्में उनके जीवन का हिस्सा हैं और अब वह कुछ ऐसा करना चाहती हैं जो उन्होंने पहले न किया हो. शिल्पा ने कहा कि मेरी ड्रामा फिल्में करने में कोई दिलचस्पी नहीं है , हमारे जीवन में यूं ही बहुत नाटक है. मैं एक कॉमेडी फिल्म करना चाहती हूं जो मनोरंजक हो और हो सके तो अपने बेटे को भी दिखा सकूं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




