Uncategorized

शाहरुख-शिरीष का झगड़ा इंटरनेट पर बना मजाक

मुम्बई, 31 जनवरी | फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और नृत्य निर्देशिका तथा फिल्मकार फराह खान के पति शिरीष कुंदर का झगड़ा इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल नेटवर्किं ग साइट्स पर तो लोग बॉलीवुड की दो हस्तियों के बीच हुए झगड़े के चुटकुले बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं। लोगों द्वारा इंटरनेट पर इस झगड़े को लेकर दी जा रही प्रतिक्रियाएं कुछ ऐसी हैं।

अक्षय प्रधान ने लिखा : शिरीष कुंदर, शायद आपको कोई गलतफहमी हुई होगी। क्या कुंदर जैसे लोग भला किसी को क्या परेशान करेंगे।

अनमोल कालरा ने कहा: चलिए अब कम से कम लोगों को शिरीष कुंदर के बारे में पता तो चला।

आदित्य पवन ने लिखा : शिरीष की अगली फिल्म का नाम ‘थप्पड़ की गूंज’ होगा। जिसकी टैगलाइन होगी ‘आउच दुखता है’।

ऐसे ही न जाने कितने चुटकले आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगे।

गौरतलब है कि फिल्म ‘अग्निपथ’ की कामयाबी की खुशी में अभिनेता संजय दत्त द्वारा दी गई पार्टी के दौरान दोनों बॉलीवुड हस्तियों के बीच झगड़ा हो गया था।

शिरीष की पत्नी फराह खान ने शाहरुख पर उनके पति को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। शाहरुख और फराह की दोस्ती जग-जाहिर है। इस झगड़े के दौरान संजय दत्त ने बीच-बचाव का काम किया था। (आईएएनएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button