Uncategorized

शहर में करते थे बाइक चोरी और खरीद-बिक्री का धंधा, अब जेल में काटेंगे गुनाहों की सजा

Chatra : शहर के विभिन्न इलाकों से बाइक की चोरी कर खरीद बिक्री का अवैध कारोबार करने वाले दो चोरों को सदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. आए दिन घट रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से शहर के लोग हलकान थे, और पुलिस के लिए भी बाइक चोर गिरोह पर शिकंजा कसने की चुनौती थी. दो चोरों की गिरफ्तारी से जहां पुलिस को राहत मिली है, वहीं शहर के आम लोगों को भी थोड़ा सुकून मिला है. पकड़े गए चोरों के घर से पुलिस ने चोरी की पांच बाइक बरामद की है. सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राम अवध सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में आए दिन बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्य अपने घरों में चोरी की बाइक छिपाकर खरीद बिक्री की योजना बना रहे हैं. जिसके आधार पर पुलिस ने शहर के कठौतिया इलाके में छापेमारी कर साकेत कुमार गंझु के घर से दो अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले साकेत को भी धर दबोचा.

कर

इसे भी पढ़ें- आईपीएस एमवी राव केंद्र सरकार में एडीजी रैंक में इंपैनल

इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार साकेत की निशानदेही पर शहर से सटे लरकुआ सखुवाही गांव में छापेमारी कर गिरोह के मास्टरमाइंड ग्रेशन कुमार को गिरफ्तार किया. साथ ही छिपाकर रखे गए चोरी का होंडा साईन, बजाज डिस्कवर व टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल को जब्त किया. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक लंबे समय से शहर में बाइक की चोरी करने वाले गिरोह का संचालन कर रहे थे. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोरों ने पुलिस के समक्ष एक दर्जन बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है. सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान निरंतर चलाया जा रहा है. जल्द सभी फरार चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- विकास आयुक्त ने सीएम से की थी एसीबी जांच की अनुशंसा, जांच वह विभाग करेगा जिसने अमित खरे की चिट्ठी के बाद चुप्पी साध ली थी

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button