Uncategorized

शरद धड़े की पदाधिकारी चुनने की घोषणा मजाक : जदयू

News Wing
Patna, 22 October : सत्ताधारी जदयू ने पार्टी के नाराज नेता शरद यादव के धड़े के आगामी 11 मार्च को पार्टी पदाधिकारियों के चुनाव की घोषणा को आज “मजाक” बताया है. छोटू भाई वासव को कार्यकारी अध्यक्ष एवं अली अनवर को उपाध्यक्ष समेत कुछ अंतरिम पदाधिकारियों की नियुक्तियों को लेकर हंसी उडाई है.

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ राष्ट्रीय महासचिव आर सी पी सिंह ने बताया कि शरद जी की राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने के उनके आवेदन पर राज्यसभा सचिवालय ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी. होटल के बदले भूखंड मामले में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से जनता के बीच स्पष्टीकरण नहीं दिया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल राजद और कांग्रेस के साथ नाता तोड़कर भाजपा के साथ नई सरकार बनाने पर शरद धडे के नेताओं ने बागी रुख अपना लिया था.

अंतरिम पदाधिकारियों की सूची “हास्यास्पद” और “एक मजाक

वशिष्ठ ने शरद यादव धड़े द्वारा आगामी 11 मार्च को पार्टी पदाधिकारियों के चुनाव की घोषणा और छोटू भाई वासव को कार्यकारी अध्यक्ष एवं अली अनवर को उपाध्यक्ष समेत कुछ अंतरिम पदाधिकारियों की कल सूची जारी किए जाने को आज “हास्यास्पद” और “एक मजाक” बताया. कहा कि इसके अलावा और कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा कि यह बार-बार प्रदर्शित कर दिया गया है कि पार्टी कैडर और सभी विधायक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ हैं. वे केवल लोगों के मन में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

शरद ने कल नई दिल्ली में राज्यों में पार्टी की इकाइयों के अध्यक्षों की भी एक सूची जारी की थी. पूर्व मंत्री रमई राम की अगुवाई में बिहार के लिए भी तदर्थ समिति के सदस्यों की घोषणा की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button