Uncategorized

शरद गुट भी करेगा कार्यकारिणी की बैठक


News Wing Patna, 18 August : सीएम नीतीश कुमार की जदयू शनीवार को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेगी. वहीं जदयू के शरद यादव गुट ने भी अलग से कार्यकारिणी की बैठक करने का मन बनाया है. इसकी जानकारी जदयू से निलंबित नेता अली अनवर ने दी. अनवर ने बताया कि पहले 19 अगस्त को पार्टी की बैठक में भाग लेने का फैसला किया गया था, लेकिन एक-एक कर सभी को निलंबित कर दिया गया और उन्होंने शरद यादव का अनादर करना जारी रखा. इसलिए अलग बैठक बुलाई गयी है.

नीतीश की अगुवाई वाला जदयू भाजपा का जदयू

अनवर ने शरद यादव की अगुवाई वाले गुट को वास्तवितक जनता दल (युनाइटेड) बताया और कहा कि नीतीश कुमार की अगुवाई वाला जदयू भाजपा का जदयू है. उन्होंने कहा कि यदि जरूरत होगी तो वे निर्वाचन आयोग से पार्टी चिन्ह व नाम के लिए संपर्क करेंगे.

तानाशाह बन गये हैं नीतीश : अरुण श्रीवास्तव

जदयू से बर्खास्त नेता अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि नीतीश कुमार एक तानाशाह बन गए क्योंकि उन्होंने कभी किसी चीज पर किसी दूसरे वरिष्ठ नेता के साथ पार्टी में चर्चा नहीं की. उन्होंने कहा कि उनके गुट को 14 राज्य इकाइयों का समर्थन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button