गिरिडीह : गिरिडीह के उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक प्रणाली में वोट का बहिष्कार किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उंन्होंने कहा कि अगर मूलभूत सुविधाओं को लेकर वोट बहिष्कार करने का फैसला लिया जाता है, तो यह न सिर्फ गलत है बल्कि अपने ही अधिकार से वंचित होने का बराबर है।
उपायुक्त ने जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं का आह्वान किया की आगामी नौ दिसम्बर और 14 दिसम्बर को दो चरणों में राज्य विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर मतदान करें। उपायुक्त शनिवार को प्रेस प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे।
डॉ वर्मा ने कहा की मतदान को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने हर स्तर पर तैयारियां की हैं। 80 ऑन लाईन मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। 27 मॉडल मतदान केन्द्र बनाये गये हैं जहां कई प्रकार की सुविधाओं के अलावा शुरूआती मतदाताओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में लोक सभा चुनाव 2014 की तरह ही विधानसभा चुनाव 2014 में भारी मतदान होगा।
कांग्रेस प्रत्याशी रूमा सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में जा कर मांगा वोट
गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी रूमा सिहं ने ग्रामीण क्षेत्रो में प्रचार अभियान शुरू किया है। शनिवार और रविवार को पिछले दो दिनों में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सिंह ने सदर प्रखण्ड के जसपुर, चुगलो, श्रीरामपुर, मंगरोडीह, पूर्णानगर, विश्वासडीह, माथाडीह, समेत एक दर्जन से अधिक गांवो में जनसम्पर्क अभियान के तहत घर घर जाकर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने का अनुरोध किया।
कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि गिरिडीह क्षेत्र की जनता से वे समर्थन लेने आयी हैं और उन्हें समर्थन मिला तो वे लोगों कि समस्याओं का समाधान पंचायतों में बैठक कर ग्रामीणों के सुझावों के जरिये करेंगी। कांगेस प्रत्याशी के साथ समता सिंह, आशा देवी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रवीन्द्र प्रसाद सिंह, सतीश केडिया, सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।




