
New Delhi : वॉट्सऐप अपने यूजर्स के इंट्रेस्ट को देखते हुये हमेशा इसमें कुछ नया बदलाव करते रहता है. तकनीक के अनुसार अपने को अपडेट करते रहता है. अब वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स को एक और सुविधा देने की तैयारी कर ली है. वॉट्सऐप ने कुछ दिन पहले ही ग्रुप चैट में एक नए फीचर की बीटा टेस्टिंग शुरू की थी.
इसे भी पढ़ें: अगर आपके वर्कप्लेस पर भी है ऐसे लोग, तो रहे सावधान
पुश नोटिफिकेशन पहले की तुलना में बेहतर
इसमें एक ग्रुप एडमिन, उसी ग्रुप के दूसरे ग्रुप एडमिन से ग्रुप एडमिन का अधिकार छीन सकता है. फीचर के हिसाब से एक एडमिन दूसरे एडमिन को डिसमिस कर सकता है. वॉट्सऐप ने अब आधिकारिक तौर पर एंड्रायड और आईओएस यूजर्स के लिए इस फीचर को पेश कर दिया है. यह एंड्रायड के 2.18.117 वर्जन और आईओएस के 2.18.41 वर्जन में उपलब्ध है. इस बात की जानकारी Wabetainfo रिपोर्ट में सामने आई है. इसके अलावा लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा ऐप में कंपनी ने ‘High Priority’ नोटिफिकेशन का फीचर जोड़ा है, जिसके जरिए यूजर्स अब पुश नोटिफिकेशन को पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर ढंग से मैनेज कर पाएंगे.
इसे भी पढ़ें: बच्चों के टीवी देखने के समय अधिक प्रसारित होते हैं जंक फूड के विज्ञापन
दोबारा डाउनलोड कर पाएंगे डिलीट मीडिया
पहले ग्रुप एडमिन किसी भी ग्रुप मेंबर को एडमिन बना सकते थे, लेकिन उन्हें हटाने के लिए एडमिन का खुद ग्रुप छोड़ना और सामान्य मेंबर के रूप में ऐड होना जरूरी था. इसके साथ ही एक लंबा प्रोसेस था, लेकिन इस नए फीचर के बाद अब यूजर्स को इस परेशानी का सामना नहीं करना होगा. इस फीचर में ग्रुप एडमिन को एडमिन से हटाया जा सकता है, मगर ग्रुप क्रिएटर को एडमिन के रूप में नहीं हटा सकते. अब नये फीचर में आपको गलती से हटाए गए मीडिया डाउनलोड को वापस डाउनलोड करने की अनुमति मिलेगी. इस फीचर में आप सभी प्रकार के मीडिया को दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं. जिसमें GIF, फोटो, वीडियो, वॉयस मैसेज, और डॉक्यूमेंट शामिल हैं. डिफॉल्ट रूप से, जब तक आप डिवाइस पर डाउनलोड नहीं करते हैं, तब तक वॉट्सएप 30 दिन के लिए सर्वर पर मीडिया स्टोर करता है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




