
Ranchi : रांची वीमेंस कॉलेज के भूगोल विभाग में पार्ट 1 और पार्ट 2 की छात्राओं ने बुधवार को पार्ट थ्री की छात्राओं को फेयरवेल पार्टी दी. फेयरवेल पार्टी के तहत छात्राओं के बीच नृत्य, गायन, नाटक आदि प्रतियोगिताएं करायी गयी. इस क्रम में मधु को मिस फेयरवेल चुना गया. गायन प्रतियोगिता की विजेता लवली चुनी गयीं. नृत्य प्रतियोगिता में उमा भारती पहले, शोभा दूसरे तथा प्रिया तीसरे स़्थान पर रहीं. स्कीट विनर शिक्षा एंड ग्रुप रहा. कार्यक्रम अनिता, आकांक्षा, रिचा, निधि, प्रीति, जुहिना की देखरेख में हुआ. कार्यक्रम में भूगोल विभाग की एचओडी मैरी स्मिता लिंडा, डॉ शालिनी केरकेट्टा, डॉ सुरभी, डॉ शशिकांत टोप्पो, श्यामा, प्रियंका, प्रेमलता सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थीं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




