Uncategorized

वीआईपी कॉलोनी का पालतू कुत्ता बना परेशानी का सबब, अधिकारी ने लिखा नगर आयुक्त को पत्र

Ranchi : कुत्ता एक पालतू जानवर है, जिसे बहुत सारे लोग बड़े ही प्यार से अपने घरों में पालते हैं. कुत्ता जानवर होते हुए भी इंसानों से काफी दोस्ती रखता है. वह अपने मालिक का वफादार और समझदार होता है. कई लोग अपने कुत्ते के साथ कई तरह के खेल भी खेलते हैं. घरों में रहने वाला कुत्ता बच्चों के साथ बड़े प्यार और उमंग से खेलता है. नेपाल हाउस स्थित वीआईपी कॉलोनी के कई अधिकारियों ने शौक और सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने घरों में कुत्ता पाल रखा है. लेकिन इन दिनों वीआईपी (आईएस, आईपीएस) कॉलोनी का पालतू कुत्ता ही यहां रह रहे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. यहां रहने वाले अधिकारी दैनिक दिनचर्या के लिए अपने पालतू कुत्ते को कॉलोनी के मैदान में लेकर जाते हैं. जहां मैदान में खेलने वाले बच्चों को कुत्ता परेशान करता है. वहीं वीआईपी कॉलोनी की स्वच्छता कुत्तों के मल-मूत्र के कारण खराब हो रही रही है.

इसे भी पढ़ें :  NEWS WING IMPACT:  न्यूज विंग में खबरें छपने के बाद कंबल घोटाले में होने लगी कार्रवाई, विकास आयुक्त अमित खरे ने की सीएम से एसीबी जांच की अनुशंसा 

अधिकारी ने लिखा नगर आयुक्त को पत्र

नेपाल हाउस स्थित वीआईपी कॉलोनी में रहने वाले एक अधिकारी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा गया है कि यहां रहने वाले कई अधिकारियों ने अपने घरों में कुत्ता पाल रखा है. सुबह और शाम के समय सभी अपने कुत्तों को कॉलोनी स्थित मैदान में मल-मूत्र के लिए लेकर जाते हैं. कॉलोनी में खेलने वाले बच्चे कुत्ते को देखकर भयभीत हो जाते हैं. इन पालतू कुत्तों को एंटीरेबीज का टिका भी नहीं लगाया जाता है. जिस वजह से यहां खेलने वाले बच्चों के साथ-साथ यहां रहने वाले लोगों को संक्रमण का खतरा मंडराता है. पत्र की एक प्रतिलिपि भवन निर्माण को भी सौंपी गयी है और जल्द ही इस समस्या को हल करने को कहा गया है. ताकि कॉलोनी के बच्चे भय मुक्त वातावरण में खेल सकें.    

 इसे भी देखें- रांची: भारत बंद के दौरान समर्थकों का उत्पात, आदिवासी हॉस्टल को खाली करने को निर्देश, पुलिस ने संभाला मोर्चा,  देखें वीडियो

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button