Uncategorized

विस्थापन के मुद्दे पर सचिवालय घेरेगा झाविमो

रांचीः झाविमो राज्य भर के विस्थापितों के बीच पहुंचेगा. केंद्र और राज्य सरकार की परियोजनाओं व उपक्रमों से विस्थापितों की आवाज बुलंद की जायेगी. तीन सितंबर को राज्यभर के विस्थापित और पार्टी कार्यकर्ता राजधानी में सचिवालय की ओर कूच करेंगे. पार्टी विस्थापन के मुद्दे पर सचिवालय का घेराव करेगी.

इससे पूर्व राज्यभर के विस्थापितों के गोलबंद करने के लिए तीन से 19 अगस्त तक झारखंड बचाओ यात्र होगी. यात्र का नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे. गुरुवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि राज्यभर में विभिन्न योजनाओं और उपक्रमों से 30 लाख लोग विस्थापित हुए हैं.

श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में सूखा के हालात हैं. किसान और आम लोगों के सामने रोटी का सवाल है. राज्य के उपमुख्यमंत्री व खेल मंत्री सुदेश कुमार महतो ओलिंपिक देखने गये हैं. उनके साथ राज्य के मुख्य सचिव भी चले गये. खेल मंत्री और खेल सचिव के जाने की बात समझ में आती है. लेकिन मुख्य सचिव चले गये.

झारखंड बचाओ यात्रा के लिए जिम्मेवारी दी गयी है. राजीव रंजन प्रसाद, डॉ संजय सिंह, बालेश्वर कुमार, जयप्रकाश भोक्ता, जानकी यादव, निर्भय शाहबादी, रणधीर सिंह, बलदेव दास, मिस्त्री सोरेन, अमर दुबे, रमेश राही, संजय चौबे, मंगल सिंह बोबोंगा और अभय सिंह प्रभारी बनाये गये हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button