News Wing
Ranchi, 20 September: झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव को पोडैयाहाट कांड संख्या 57/17 में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. 22 अप्रैल को उन्हें गोड्डा में उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब वे रैयतों के पक्ष में सत्याग्रह आंदोलन के तहत अनशन कर रहे थे. प्रदीप यादव को जमानत मिलने के बाद अब उनके जेल से बाहर आने के रास्ता साफ हो गया है. गौरतलब है कि प्रदीप यादव को हाईकोर्ट में लंबी बहस के बाद कांड संख्या 37/17 में पहले ही जमानत मिल चुकी है. 21 अगस्त को ही उन्हें इस मामले में जमानत मिल चुकी थी. 57/17 में जमानत नहीं मिलने के कारण उनकी रिहाई नहीं हो पायी थी. गोड्डा के बक्सरा स्थित गायघाट मौजा में अडाणी पावर प्लांट के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव को सातवें दिन 22 अप्रैल को तड़के साढ़े चार बजे गिरफ्तार कर किया गया था. तब से वह लगातार जेल में हैं. बीच में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था.




