Uncategorized

विधायक कुणाल षाड़ंगी और CII का प्रयास लाया रंग, बहरागोड़ा कॉलेज में लगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

आज भी बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां अपने पीरियड्स और इस दौरान होनेवाले स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक नहीं हैं. ऐसी महिलाएं अपने स्वास्थ और पीरियड्स के दौरान होनेवाली समस्याओं और बीमारियों के संबंध में जागरूक हो सकें इस उदेश्य से बहरागोड़ा कॉलेज में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाया गया. यह मशीन कॉलेज परिसर में महिला टॉयलेट के पास लगाया गया है.

Jamshedpur: आज भी बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां अपने पीरियड्स और इस दौरान होनेवाले स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक नहीं हैं. ऐसी महिलाएं अपने स्वास्थ और पीरियड्स के दौरान होनेवाली समस्याओं और बीमारियों के संबंध में जागरूक हो सकें इस उदेश्य से बहरागोड़ा कॉलेज में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाया गया. यह मशीन कॉलेज परिसर में महिला टॉयलेट के पास लगाया गया है.

विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का शुभारंभ किया

बहरागोड़ा कॉलेज परिसर में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का शुभारंभ बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया. यह वेंडिग मशीन झारखंड महिला सशक्तिकरण समिति की ओर से लगाया गया है. विधायक ने इसे सीआईआई के द्वारा किया गया सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इस मशीन के लगने से कॉलेज आनेवाली करीब 65 प्रतिशत छात्राओं को मदद मिलेगी. पीरियडस के दौरान अपने स्वास्थ संबंधी जागरूकता के लिए यह महिलाओं और युवतियों के लिए अत्यंत सहायक होगा. उन्होंने कहा कि इस कॉलेज में विभिन्न ग्रामीण इलाकों से महिलाएं और युवतियां पढ़ाई करने आती हैं. ऐसे में इस मशीन का यहां लगाया जाना उनके बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता लाने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड के पैडमैन हैं मंगेश झा, नौकरी छोड़ ग्रामीण आदिवासी महिलाओं की कर रहे मदद

1000 स्कूलों और कॉलेजों में ऐसे सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने का है लक्ष्य

बहरागोड़ा कॉलेज में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन के शुभारंभ कार्यक्रम से उत्साहित सीआईआई महिला सशक्तिकरण पैनल की संयोजक, उज्जवला मरांडी ने कहा कि इस साल के अंत तक 1000 स्कूलों और कॉलेजों में ऐसे सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने का लक्ष्य रखा है.

इसे भी पढ़ेंः ‘पैडमैन’ के जरिये घरों के अंदर अर्से से दबे “पीरियडस” जैसे अहम मुद्दे पर खुलकर बातचीत शुरू होने के आसार

सेनटरी नैपकिन वेंडिग मशीन लगाये जाने का कॉलेज प्रिंसिपल ने किया स्वागत

कॉलेज परिसर में सेनटरी नैपकिन वेंडिग मशीन लगाये जाने का कॉलेज की प्रिंसिपल सत्यप्रिया महालिक ने भी स्वागत किया. सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कॉलेज की महिलाओं और लड़कियों को उनके स्वाथ्य के प्रति जागरूक करने के लिए उठाया गया यह कदम स्वागत योग्य है.

कार्यक्रम में ये भी थे मौजूद

सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन के शुभारंभ कार्यक्रम में आईलेक्स के निदेशक आकाश जालान, सीआईआई महिला सशक्तिकरण की संयोजक उज्जवला शुंडी कुमार, फॉच्यून होटल सेंटर प्वाइंट की निदेशक स्मिता पारिख सहित अन्य उपस्थित थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button