Uncategorized

विज्ञापन में दीपिका के निजी जीवन की झलक

नई दिल्ली: ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि अभिनेताओं एवं अभिनेत्रियों के व्यक्तिगत जीवन को पर्दे पर पेश किया गया हो, मगर ऐसा हुआ। आभूषण ब्रांड ‘टीवीसी’ ने हाल ही में एक विज्ञापन में दीपिका के व्यक्तिगत जीवन के एक अंश को पेश करने के लिए स्क्रिप्ट तैयार की है। टीम की दीपिका के साथ हाल ही में हुई बैठकों के दौरान इस पर फैसला किया गया।

इस दौरान ब्रांड टीम ने दीपिका के उनके मैनेजर के साथ संबंधों को गौर से जाना और फिर इस पर विज्ञापन बनाने का फैसला किया। इस विज्ञापन में दीपिका अपनी मैनेजर को सरप्राइज करती दिखाई देंगी।

दीपिका की मैनेजर उनके हर कार्यक्रम को लेकर सजग रहती हैं। इस विज्ञापन के जरिए दीपिका अपनी मैनेजर को धन्यवाद देना चाहती है, जो उनके तनाव भरे दौर में भी उनके साथ रही।

टाइटन कंपनी के आभूषण विभाग के मार्केटिंग की प्रबंधक दीपिका तिवारी कहती हैं, “तनिष्क के सभी विज्ञापनों में हम ब्रांड और दीपिका पादुकोण के विभिन्न पहुलओं को दर्शकों के साथ साझा करने का प्रयास करते हैं। तनिष्क देश के सबसे पसंदीदा ब्रांड में से एक है। ब्रांड का क्वीन ऑफ हार्ट्स डायमंड संग्रह बेहतरीन डिजाइन पेश करा रहा है और दीपिका ने अपने ग्लैमर से इसे और भी अधिक उपयुक्त बना दिया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button