NEWS WING
Bokaro, 10 september : बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड के आराजू के ठाकुरटांड में मां समेत दो बेटी वज्रपात की चटपेट में आ गयी. घटना दोपहर करीब तीन बजे की है. बताया जा रहा है कि तीनों में से एक ही हालत नाजुक बनी हुई है. इलाज के लिए तीनों को जैनामोड़ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
तीनों झाड़ूू के लिए घास लाने गयी थी
नुरेशा बीबी(40) अपनी दो बेटी रूबी बीबी (22) ओर रोशन खातून (17) को लेकर झाड़ू के लिए घास लाने गयी थी. उनके साथ बकरियां भी थी. वो घास चुन रही थी तभी वज्रपात हुआ. वज्रपात होते ही तीनों वहीं बेहोश हो गयीं. चर रही वहां तीन बकरियां मर गयीं. काफी देर बाद लोगो को सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद ग्रमीण सभी को लेकर जैनामोड़ अस्पताल पहुंचे.




