Lohardaga : टाना भगत आवासीय विद्यालय बमनडीहा लोहरदगा में पतंजलि युवा भारत द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया. शिविर के समापन समारोह में पतंजलि भारत स्वाभिमान के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला संरक्षक शिव शंकर सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश्वर शाही मुख्य रूप से मौजूद थे. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अखिलेश्वर शाही ने प्रशिक्षु विद्यार्थियों को कहा कि योग हमारे जीवन में बेहद जरूरी है. योग से हमें शांति व अनुशासन सीखने में मदद मिलती है. साथ ही स्वस्थ रहने के लिए मौजूदा समय में योग बेहद कारगर है.
विश्व के लगभग 200 देशों ने योग को आत्मसात किया है
इस क्रम में शिव शंकर सिंह ने प्रशिक्षुओं से कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में ऋषि-मुनियों द्वारा योग किया जाता था. स्वामी रामदेव जी के अथक प्रयास से भारतीय प्राचीन परंपरा को विश्व के लगभग 200 देशों ने आत्मसात किया है. योग न केवल विद्यार्थियों बल्कि सभी वर्ग, उम्र के लोगों के लिए यह बेहद आवश्यक है. वर्तमान समय में आप जैसे विद्यार्थियों के लिए योग नित्य प्रतिदिन करना चाहिए. इससे मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से स्वस्थ रहने में काफी मदद मिलती है.
योग करना और कराना गौरव का विषय
योग करना और कराना अब गौरव का विषय बनता जा रहा है. युवा प्रभारी अंकित अग्रवाल ने सभी प्रशिक्षुओं को कहा कि वह अपने आसपास पड़ोस के गांवों में भी जो सीखे हैं उन्हें दूसरों को भी बतायें, ताकि योग शिविर का लाभ उनके अलावा सभी तक पहुंच सके. शिविर में जिला संरक्षक शिव शंकर सिंह, पतंजलि योग समिति के अभय भारती, युवा भारत के जिला प्रभारी अंकित अग्रवाल ने प्रशिक्षुओं को मार्गदर्शन दिया. प्रशिक्षणार्थियों को योगिक जोगिंग की क्रियाएं व महत्वपूर्ण आसन जिसमें वज्रासन, मंडूकासन, गोमुखासन वक्रासन, सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम की क्रियाएं समझायी गयीं. प्रशिक्षु बच्चे ब उत्साह के साथ शिविर में शामिल हुए.

Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button