Ranchi : फर्जी सरेंडर पर बनी फिल्म से पहला इंटरनेशनल झारखंड फिल्म फेस्टिवल का आगाज होगा. इस फिल्म का नाम है ‘लोहरदगा’. यह पूर्ण रूप से झारखंड में निर्मित है. इसका शुरुआती नाम ‘मनु का सरेंडर’ था. फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ 25 मई को इसी फिल्म से होगा. फ़िल्म के निर्देशक लाल विजयनाथ शाहदेव ने कहा कि ये गर्व की बात है कि इस फिल्म में झारखंड के 100 से भी ज़्यादा कलाकारों ने अभिनय किया है.

इसे भी पढ़ें- प्रोन्नति के मामले में 24 घंटे के अंदर रघुवर सरकार का यू-टर्न, विरोध के बाद फैसले पर रोक लगाने का आदेश
‘लोहरदग्गा‘ के ये हैं मुख्य कलाकार
फ़िल्म में मुख्य रूप से संजय मिश्रा, विजय राज, अखिलेन्द्र मिश्रा, रवि झांकल, दधि पांडेय, नीतू पांडेय, चारुल मल्लिक, हंसराज जगताप, सुमित भोकसे, ऋषि ठाकुर, राकिब अरशद, अशोक गोप, मधु रॉय, पंकज सिन्हा, विनोद सोनी, वर्षा लकड़ा, शिशिर पंडित, ओम प्रकाश, काकाजी, चंदा कुमारी, प्रिया अंबष्ट और सर्वदमन ने अभिनय किया है.
इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों सिमट रहा गंगा का आंचल ?
फिल्म की पटकथा कुछ इस प्रकार है
यह फिल्म झारखंड के लोहरदगा और आसपास की घटनाओं से प्रेरित है. इस फिल्म में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को दिखाया गया है. फ़िल्म में 20 साल का एक लड़का मनु सेना में जाना चाहता है. दलाल के चक्कर में फंसकर नक्सल बन जाता है. यह एक भावनात्मक थ्रिलर फिल्म है. इस फ़िल्म में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को दर्शाया गया है. यह फिल्म एक मिशन है ऐसे ही भटके और फंसे हुए मासूमों की जिंदगी बचाने के लिए. इस फ़िल्म में एक ओर जहां गंभीर सामाजिक मुद्दे को दर्शाया गया है, वहीं मनोरंजन का खास ध्यान रखा गया है.
इसे भी पढ़ें- अंग्रेजों की हाजत से संचालित हो रहा बिनोवा का भूदान
दिल छूने वाली कहानी
निर्मात्रा डॉ नेहा शांडिलया ने कहा कि फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली है. फ़िल्म की कास्टिंग दर्शकों को बहुत पसंद आनेवाली है. संजय मिश्र और विजय राज की जोड़ी बहुत ही सफल होने वाली है. सभी कलाकारों ने दिलों जान से अपने-अपने किरदारों को जिया है. रोज क्वाज एंटरटेनमेंट और आकृति एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी ये फ़िल्म दर्शकों को एक अलग अहसास दिलाएगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.