Uncategorized

लोहरदगा: थैलीसीमिया से पीड़ित बच्ची को इमरजेंसी केयर ग्रुप ने लिया गोद, परिजनों ने ली राहत की सांस

News Wing

Lohardaga, 8 December :  जिले में मानवता और सामाजिक दायित्व को निभाते हुए इमरजेंसी केयर ग्रुप ने एक बच्ची को गोद लिया है. लोहरदगा के नावाडीपाड़ा निवासी सरोज उरांव की पुत्री सुहानी कुमारी (11 वर्ष) थैलीसीमिया नाम की बीमारी से पीड़ित. बीमारी की वजह से  शरीर में खून नहीं बन पाता. चिकित्सकों ने उसे हर महीने A(+) ब्लड की आवश्यकता बतायी है. वहीं ब्लड के लिए परिजनों को हर महीने दर-दर भटकना पड़ रहा था. जब इसकी जानकारी इमरजेंसी केयर ग्रुप को लगी तो उन्होंने बच्ची  को गोद लेने का फैसला लिया. शुक्रवार को ग्रुप के माध्यम से एक यूनिट ब्लड भी उपलब्ध कराया गया. ग्रुप के सदस्य अरुण राम, देशराज गोयल, विक्रम चौहान, मनोज गुप्ता, अमित वर्मा, अवनी वर्मा, नवीन सोनी के अलावा भी कई लोग मौजूद रहे. इन लोगों ने युवती को खून उपलब्ध कराने का संकल्प लिया. जिससे बच्ची के परिजनों को ब्लड के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

यह भी पढ़ें – बीजू पटनायक ने कलिंगा के आंदोलनकारियों पर गोली चलाने का आदेश मेरे सामने दिया था : जॉर्ज तिर्की 

वहीं सीआरपीएफ 158 बटालियन के सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार एवं उनके सहयोगी ने भी यह घोषणा की है कि जब भी बच्ची को ब्लड की आवश्यकता होगी तो सीआरपीएफ उसे हर संभव मदद करेगी.

 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button