Uncategorized

लोहरदगा: झंडोत्तोलन के तय समय से 24 मिनट लेट पहुंचे नगर विकास मंत्री

Lohardaga: हम देश की शान और सम्मान के लिए जीते हैं, गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोतोलन कर और तिरंगे को सलामी देकर हम राष्ट्र ध्वज और देश के प्रति आजीवन समर्पित रहने का संकल्प लेते है.  गणतंत्र दिवस के मौके पर लोहरदगा में तिरंगे को मंत्री जी का इंतजार करना पड़ा. बीएस कॉलेज स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा झंडोतोलन के लिए 9:15 बजे का समय निर्धारित किया गया था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य के नगर विकास एवं परिवहन मंत्री सीपी सिंह द्वारा झंडोतोलन करना थ.  इस कार्यक्रम में 24 मिनट विलंब से मंत्री जी पहुंचे.  झंडोत्तोलन का कार्यक्रम 24 मिनट देरी से शुरू हुआ. इस दौरान स्टेडियम में मौजूद लोग, जिसमें गणमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी, नेता,  स्कूली बच्चे और आम लोग ऊबते नजर आएं. 

मंत्री जी का काफिला 24 मिनट देर से बीएस कॉलेज स्टेडियम पहुंचा. तब जाकर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न हो सका. यहां हुई देरी की वजह से पुलिस लाइन, जवाहर नवोदय विद्यालय, एसडीओ कार्यालय,  समाहरणालय, डीसी कार्यालय सहित अन्य स्थानों में भी झंडोतोलन में देरी हुई. मामले में मंत्री जी का कहना था कि आवास से निकलने में देरी हो गई. इस वजह से कार्यक्रम में पहुंचने में देरी हुई. फिर भी उन्होंने समय से पहुंचने का प्रयास किया. बरहाल सवाल यह है कि क्या झंडोतोलन के लिए भी माननीय समय से नहीं पहुंच सकते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button