
Lohardaga : मुख्यमंत्री, मंत्री और सचिवालय कर्मियों के वेतन बढ़ोत्तरी के मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री रघुवर दास पर जमकर हमला बोला है. विधायक ने कहा है कि यह सरकार आम आदमी द्वारा दिए गए वोट का नहीं, बल्कि अपने पूंजीपतियों का कर्ज उतार रही है. सरकार को आम आदमी से कोई लेना-देना नहीं है. सरकार बस अपने फायदे में लगी हुई है.
इसे भी पढ़ें – सरयू राय ने मुख्यमंत्री से कहा- पशुपालन घोटाला जैसा ही है कंबल घोटाला, सीबीआई जैसी एजेंसी से करायी जाए जांच
इसे भी पढ़ें – चंद लोगों के निजी स्वार्थ के कारण प्रचुर मात्रा में बिजली उपलब्ध रहने के बाद भी हम अंधेरे में रहने को मजबूर हैं
सरकार को बढ़ती महंगाई नहीं दिख रही
उन्होंने कहा है कि सरकार को राज्य में बढ़ती हुई महंगाई नहीं दिख रही है. आम आदमी महंगाई के कारण बोझ तले दबा हुआ है. सरकार सिर्फ बोली और बैनर की सरकार बनकर रह गई है. पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य में बढ़ोत्तरी के कारण महंगाई में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है. विधायक ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यही हाल रहा तो आने वाले 2019 के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी. जनता सरकार की दोहरी नीति को अच्छी तरह से समझ चुकी है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




