Uncategorized

लोहरदगाः घर में घुसा ट्रक, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

News Wing Lohardaga, 26 November: लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के जरियों गांव के एक घर में अनियंत्रित ट्रक घुस गया, जिससे घर में मौजूद दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गये. बताया जाता है कि शनिवार की रात लोहरदगा से चंदवा जा रहा आलू लदा ट्रक परमेश्वर साहू के घर में घुस गया. ट्रक की चपेट में आने से परमेश्वर साहू का 17 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार और 14 साल की बेटी प्रिया कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं घटना से गुस्साये लोगों ने रविवार को सड़क जाम कर दिया, जिससे लोहरदगा-चंदवा सड़क में लंबी जाम लग गयी. स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग मुआवजा और ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर अड़े थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button