
Lohardaga: उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में डीसी ने अधिकारियों को अवैध खनन और गैरकानूनी तरीके से चल रहे परिवहन कार्य पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए. साथ ही जिलास्तर पर गठित टास्क फोर्स द्वारा छापामारी अभियान तेज करने को कहा. डीसी ने कहा कि बाक्साइट, बालू, ईंट और कोयला लदे वाहन बिना ढके शहर में प्रवेश नहीं करने दें. इससे लोगों को प्रदूषण से परेशानी होती है.
साथ ही उन्होंने परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि रात में बॉक्साइट लेकर चलनेवाले ट्रकों की जांच करें. साथ ही अवैध पत्थर खनन की जांच सुनिश्चित करें. बालू घाटों की नीलामी समान स्तर पर करें. बालू स्टॉक रखनेवाले तथा अवैध-धंधा करनेवालों पर मुकदमा दायर करते हुए जुर्माना की वसूली करें. बैठक में जिला में संचालित क्रशर, बालू ढुलाई, ईंट-भट्ठा की जांच करें तथा अवैध रूप से काम करनेवालों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये. उन्होंने खनन टास्क फोर्स को उनके द्वारा की गयी कार्रवाई की रिर्पोट भी सौंपने का निर्देश दिया. साथ ही वन विभाग को जगह-जगह लगाये गये चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




