Uncategorized

लोगों की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर से मुद्रा मंगवाये जा रहे हैं : विकास आयुक्त

रांची: बैंक ग्राहकों की असुविधा को कम करने के लिए मुद्रा लाने के लिए दो हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गयी है। इस विषय में विकास आयुक्त सह योजना-सह-वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित खरे ने कहा है कि झारखण्ड सरकार ने बैंक ग्राहकों की असुविधा को कम करने के लिए से केन्द्र सरकार के कन्ट्रोल रूम, भारतीय रिजर्व बैंक के स्थानीय कार्यालय तथा एस॰एल॰बी॰सी॰ से विमर्श कर रिजर्व बैंक, पटना के करेंसी चेस्ट से मुद्रा को रांची लाने के लिए दो हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराये हैं।
श्री खरे ने कहा कि दोनों हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर 02.30 बजे रांची से चलकर 04.00 बजे पटना पहुंच चुके है तथा पटना से भी दोनों हेलीकॉप्टर करेंसी लेकर वापस रांची के लिए रवाना हो गये हैं। उन्होंने कहा कि आज रात में और अधिक करेंसी नोट रांची पहुंच जायेंगे। कल यानी 12 नवंबर, 2016 को भी रांची के बाहर के जिलों में करेंसी नोट पहुँचाने के लिए इन हेलीकॉप्टरों को लगाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक तथा बैंकों से विचार-विमर्श कर राज्य सरकार द्वारा अपेक्षित सुरक्षा, परिवहन इत्यादि की भी व्यवस्था की गयी है। राज्य सरकार भारतीय रिजर्व बैंक और बैंकों के पूर्ण समन्वय से ग्राहकों की सुविधा के साथ-साथ बैंकों को सुरक्षा भी प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button