Uncategorized

लोकसभा चुनावों के कारण भारत में नहीं होंगे आईपीएल

नई दिल्ली: गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल मैचों के लिए सुरक्षा उपलब्‍ध करवाना मुश्किल होगा। जिसके बाद उम्‍मीद की जा रही है कि आईपीएल किसी और देश में होगा। अगर ऎसा होता है तो यह पहली बार नहीं होगा, इसके पहले भी लोकसभा चुनाव 2009 में हुए थे तब आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। खास बात यह है कि वहां पर भी लीग को काफी कामयाबी मिली थी।

बताया जा रहा है कि 16 मई तक नई सरकार का गठन हो जाएगा। इसलिए अप्रैल में चुनाव सम्‍पन्‍न होंगे। इसके साथ ही आईपीएल के आयोजन की तारीखें भी तीन अप्रैल से 26 मई तक रखी गई हैं।

चुनाव के आयोजन की जिम्‍मेदारी होने के कारण आईपीएल मैचों के दौरान सुरक्षा नहीं दी जा सकेगी। गृहमंत्री ने असमर्थता जता दी है, अब आईपीएल का विदेश में आयोजित होना तय है दक्षिण अफ्रीका ने इसके लिए हामी भर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button